{"_id":"5dfbc7578ebc3e87ec7ffa78","slug":"students-save-daughter-teach-daughter-s-message-dhampur-news-mrt4596467101","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी महाविद्यालय में प्रशासन द्वारा निर्देशित बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने भारत के नक्शे के रूप में मानव श्रंखला बनाई।
बृहस्पतिवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि देश की तरक्की के लिए आधी आबादी का सशक्त एवं शिक्षित होना जरूरी है। बेटियों को पढ़ाने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकरी नगेंद्र मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी मोहनवीर एवं संजय कुमार (जिला प्रोवेशन अधिकारी) ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वन्दना अपनी वीणा के तारों से शिक्षिका साक्षी, बबीता, लम सिंह, जया भारती, कामाक्षी राजपूत, अजरा, महजबी, एकता एवं स्वाति ने प्रस्तुत की। प्रबंधक विजय कुुमार अग्रवाल ने अतिथियों को का स्वागत किया। छात्राओं के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम से संबंधित विषय पर परिचर्चा हुई। जिसमें छात्रा प्राची राजपूत, वरुण, पूजा चौहान सुनैना भारती ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा नीलम सिंह ने बेटी शीर्षक गीत प्रस्तुत किया।
अजरा ने गीत बेटियां घर की जन्नत हैं प्रस्तुत किया। जया भारती, यशिका विश्नोई, कृृतिका विश्नोई, दीपाली चौहान ने कविता बेटी के जन्म पर प्रस्तुति दी। जादूगर एनए पाशा ने जादू के खेल दिखा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
नगेंद्र मिश्र ने कहा कि बेटियों के सहयोग के बिना समाज कभी उन्नति नहीं कर सकता। प्राचार्या डाक्टर पूनम चौहान ने छात्राओं को प्रेरित किया। छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए गए। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य रामनारायण सिंह मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका फरहाना हाशिम ने किया।