{"_id":"5ef795348ebc3e43163216dc","slug":"students-of-rural-colleges-dominated-the-exam-results-bijnor-news-mrt488518466","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम में ग्रामीण स्कूलों के छात्र छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम में ग्रामीण स्कूलों के छात्र छाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा परिणाम में ग्रामीण कॉलेजों के छात्र छाए
बिजनौर। जिले में दसवीं तथा बारहवीं के रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के छात्र छात्राएं पूरी तरह छाए हैं। टाप टेन मेरिट में 30 छात्र छात्राओं में से 26 ग्रामीण स्कूलों के हैं। छात्राओं ने जिला मेरिट में भी अपना दबदबा बनाए रखा है।
प्रतिभा किसी की मोहताज नही है। यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में गांवों के होनहारों ने यह साबित कर दिखाया है। इंटरमीडिएट की टाप टेन सूची में 16 छात्र छात्राएं शामिल हैं। जबकि हाईस्कूल की मैरिट में 14 छात्र छात्राएं हैं। छात्र छात्राओं में मेरिट में आगे निकलने की होड़ रही। इस कारण एक ही स्थान पर कई कई छात्र हैं। मेरिट में ग्रामीण स्कूलों की प्रतिभा पूरी तरह छाई रही हैं। शहरी स्कूलों के मात्र एक दो बच्चे हैं। बाकी सब गांवों से हैं। हाईस्कूल की मेरिट में चार छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट की टाप टेन मेरिट में सात छात्राएं हैं। सभी गांवों के स्कूलों की हैं। मेरिट में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट का जिला टॉपर सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ़ से है। साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर नूरपुर के छह छात्र टाप टेन में शामिल हैं। इनमें एक छात्रा अनुष्का ठाकुर ने मेरिट में दूसरा स्थान हासिल किया है।