फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students made a splash in Gangotsav

गंगोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students made a splash in Gangotsav
बिजनौर गंगा बैराज पर गंगोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
गंगोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
विज्ञापन

बिजनौर। गंगोत्सव कार्यक्रम में विवेक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। विवेक कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हे गिरि नंदिनी, श्री कृष्ण गोविंद, रामायण, मेडले, तांडव, वो कृष्णा, नमो नमो शंकरा व उरी को विशेष रूप से सराहा गया।

गंगा आरती के समय विवेक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगोली व दीपों से पूरे क्षेत्र को सजाया। इस अवसर पर गंगा आरती से सारा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति अमित कैलाशा बैंड की रही। जिसने सभी शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत जय जय कारा, आदियोगी, दीवानी, संइया, बम बम लहरी ने शमा बांध दिया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गंगा उत्सव आयोजन की सराहना की तथा विवेक कॉलेज के छात्र-छात्राओं प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, डीएम उमेेश मिश्रा, महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed