फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students less interested in online studies

यूपी बोर्ड के स्कूलों में बिना किताब कापी के हो रही है आनलाइन पढ़ाई

Thu, 24 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students less interested in online studies
छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई में दिलचस्पी कम
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई बिना किताब व कापी के हो रही है। इसके चलते छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई में कोई दिलचस्पी दिखाई नहीं दे रही है। जो छात्र ऑनलाइन जुड़े हैं, वे विषय की समस्याएं नहीं भेज रहे हैं। पांच दिन में मात्र 40-50 समस्या आई हैं। कई विषय में तो एक भी समस्या नहीं आई है। अभिभावकों का कहना है कि बिना किताबों के ऑनलाइन पढ़ाई से कोई फायदा नहीं है।
यूपी बोर्ड के स्कूलों में 20 मई से कक्षा 9, 10, 11 तथा 12 के छात्रों की आनलाइन पढ़ाई शुरू हुई है। जिले के 387 विद्यालयों में करीब एक लाख छात्र-छात्राएं इन कक्षाओं में है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर करीब 20000 छात्रों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। शासन ने कोरोना के कारण छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है लेकिन छात्रों ने अगली कक्षा की किताब कापी नहीं खरीदी है। अभिभावकों रजनीश शर्मा, गौरव एडवोकेट का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण बाजार बंद थे। अगली कक्षाओं के कोर्स की किताबें भी बाजार में नहीं आई थी। किताब कापी कहां से खरीदते। कहा कि बिना किताबों के छात्र कैसे पढ़ें। अब कोरोना कर्फ्यू खुला है लेकिन बाजार में अनेक विषय की किताब नहीं है, इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ने में छात्रों की दिलचस्पी नहीं है। इसके अतिरिक्त 80 फीसदी छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़े हैं। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार छात्र-छात्राएं अभी पुरानी किताबों से ही पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के विषय विशेषज्ञ हैं नियुक्त
शासन के निर्देश पर छात्रों की आनलाइन पढ़ाई की समस्याओं को दूर करने के लिए दसवीं तथा बारहवीं के विषय विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। जो रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक समस्या दूर करते हैं। आनलाइन पढ़ाई केे जिला प्रभारी व जीआईसी के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र के अनुसार पांच दिन में मुश्किल से 40-50 समस्या विभिन्न विषयों की आई है। विद्यालयों से कहा जा रहा है कि अधिक से अधिक छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed