फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students conserve Indian Bull Frog

विद्यार्थियों ने भारतीय बुल मेंढक का संरक्षण किया

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students conserve Indian Bull Frog
किरतपुर के रामा इंस्टिट्यूट आफ हायर एजुकेशन में भारतीय बुल मेढक का संरक्षण के बारे में जानकारी ल? - फोटो : BIJNOR
विद्यार्थियों ने भारतीय बुल मेंढक का संरक्षण किया
विज्ञापन

किरतपुर। बुधवार को रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजूकेशन में जैव विविधता संरक्षण में एक पहल की गई, जिसके अंतर्गत भारतीय बुल मेंढक का संरक्षण किया गया। इसे राना टिग्रीना के नाम से जाना जाता है।
कालेज के प्रांगण में स्थित पानी के सीमेंटेड टैंक में मेंढकों का प्रजनन कराया गया। यह कार्य डीन साइंस डा. सीडी शर्मा के नेतृत्व में जंतु विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है। डा. सीडी शर्मा ने बताया कि जंतुओं की अनेकों प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। कुछ प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। जिसमें भारतीय मेंढक मूल रूप से इस संकट से जूझ रहा है। यह मेंढक मनुष्यों के द्वारा किए जा रहे अत्यधिक रसायनों के प्रयोग के कारण इस अवस्था में आ चुका है। मेंढक हमारे पर्यावरण की खाद्य श्रृंखला में अहम भूमिका निभाता है। पर्यावरण संतुलन के लिए अति आवश्यक है। प्रजनन के पश्चात जन्मे टैडपोल के व्यस्क होने पर इन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक रोहित चौधरी, प्राचार्य डा. डबलेश कुमार, उप प्राचार्य व चीफ प्राक्टर डा. रवीश कुमार ने डीन साइंस डा. सीडी शर्मा एवं जंतु विज्ञान के विद्यार्थियों को नई पहल के लिये उत्साहवर्धन किया। भविष्य में जीवों के संरक्षण हेतु इस प्रकार के कार्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed