{"_id":"5e9dd1bc8ebc3ed5792b3d45","slug":"students-and-parents-happy-on-returning-home-from-kota-nazibabad-news-mrt4785227107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा से घर वापसी पर विद्यार्थी और अभिभावकों हुए खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा से घर वापसी पर विद्यार्थी और अभिभावकों हुए खुश
विज्ञापन
विवेक सूद।
- फोटो : NAZIBABAD
कोटा से घर वापसी पर विद्यार्थी और अभिभावकों हुए खुश
नजीबाबाद। राजस्थान कोटा में लॉकडाउन के दौरान फंसे विद्यार्थियों ने नजीबाबाद पहुंचकर प्रदेश सरकार, अमर उजाला और एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के आते ही परिवार में लौटीं खुशियां।
राजस्थान के कोटा में नीट और इंजीनियरिंग की कोचिंग ले रहे बिजनौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों विद्यार्थी लॉकडाउन में फंस गए थे। अमर उजाला ने 16 अप्रैल के अंक में राजस्थान के कोटा में फंसे नजीबाबाद के विद्यार्थी समाचार प्रमुखता से छापा था। कोटा में एलन करियर कोचिंग इंस्टीट्यूट के गांव महावतपुर नजीबाबाद निवासी ललित चौहान ने समाचार पढ़ा। उन्होंने विद्यार्थियों की मदद को हाथ बढ़ाया। अमर उजाला में 17 अप्रैल को ललित चौहान का मोबाइल नंबर प्रकाशित किया। अभिभावकों और कोटा में फंसे विद्यार्थियों ने ललित चौहान से संपर्क किया। एलन संस्था ने कोटा प्रशासन, प्रदेश सरकार से संपर्क किया। जिसके बाद बसों से अनेक विद्यार्थी कोटा से बिजनौर पहुंचे। लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी कोटा में खाने, रहने आदि की समस्या झेल रहे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सरकार, एलन संस्था और मीडिया का आभार व्यक्त किया।

अस्बा।- फोटो : NAZIBABAD

चिराग अरोड़ा।- फोटो : NAZIBABAD

अंजलि।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन