नजीबाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार राणा द्वारा लिखित स्टूूडेंट पुलिस कैडेट-एक अध्ययन का विमोचन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक व कार्यक्रम नोडल अधिकारी बिजनौर कुलदीप कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाई संदेश भेजा।
उच्च प्रावि अकबरपुर आंवला में आयोजित स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यशाला में मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखिका रश्मि अग्रवाल, रायपुर सादात थानाध्यक्ष संजय कुमार, लेखक अमन कुमार और जीआईसी भागूवाला के शिक्षक पंकज कुमार ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट-एक अध्ययन पुस्तक का विमोचन किया। थानाध्यक्ष ने छात्रों को कानून की जानकारी दी और रायपुर थाने का भ्रमण करने को आमंत्रित किया। रश्मि अग्रवाल ने छात्रों से नैतिक शिक्षा पर ध्यान देने और पंकज कुमार ने छात्रों से पुलिस की कार्यशैली समझने पर जोर दिया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार राणा ने की। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, इरशाद अहमद, मो. साजिद, कृष्ण अवतार, कुसुमलता, शरद कुमार, सुमित, सरिता, शबाना, शकुंतला, सविता, स्नेहलता आदि मौजूद रहे।