{"_id":"6956c8e699af263bc408f457","slug":"student-killed-two-injured-after-being-hit-by-truck-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-168946-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कोतवाली देहात। ग्राम बनवारीपुर के पास गन्ने से भरे ट्रक का टायर फटने से चपेट में आए बाइक सवार फरमान (21) पुत्र इरशाद निवासी महेश्वरी जट की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
फरमान बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे अपने साथी मयंक पुत्र बबलू तथा उवेश पुत्र शाहिद के साथ ट्यूशन पढ़कर कोतवाली से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बनवारीपुर के सामने पहुंचे वैसे ही सामने से आ रहे गन्ने के भरे ट्रक का टायर फट गया। अनियंत्रित ट्रक बाइक से टकरा गया। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। फरमान ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। सभी को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात भिजवाया जहां फरमान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मयंक तथा उवेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ट्रक महेश्वरी जट के गन्ना सेंटर का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया।