{"_id":"69ebce30822a8abb4c08b93e","slug":"student-jumps-from-railway-overbridge-after-failing-in-board-exam-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-177867-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई छलांग
विज्ञापन
शेरकोट। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध छात्र ने धामपुर में रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। छात्र को गंभीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला शेखान निवासी का छात्र बृहस्पतिवार को घोषित यूपी बोर्ड परिणाम में इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गया। व्यथित छात्र धामपुर में नहटौर मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंच गया। ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। गनीमत रही कि जिस समय छात्र कूदा कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल के ताऊ ने बताया कि छात्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। घटना के बाद से परिजन भी सहमे हुए हैं। मां ने बताया कि छात्र की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। फिलहाल छात्र का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।