फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student council burnt effigy of accused professor

शिक्षिका पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक का फूंका पुतला

Fri, 20 Sep 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student council burnt effigy of accused professor
आरएसएम कालेज के गेट पर प्रोफेसर का पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
शिक्षिका पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक का फूंका पुतला
विज्ञापन

बिजनौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं ने शिक्षिका पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक का पुतला जलाया। कार्यकर्ता वर्धमान कॉलेज में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि आरएसएम डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक ने एक शिक्षिका पर अभद्र टिप्पणी की है। कॉलेज मैनेजमेंट ने अब तक शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि आरोपी शिक्षक को अब तक पुलिस ने भी गिरफ्तार नहीं किया है। कार्यकर्ताओं ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान विभाग सहसंयोजक रोबिन चौधरी, प्रदेश संयोजक मोहित राजपूत, हनी अहलावत, डिंपल अहलावत, रक्षित, हिमांशु, विशाल, संगम काकरान, विनित आदि मौजूद रहे।
धामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी धरना देकर आरएसएम कॉलेज के आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कॉलेज के प्राचार्य डा. रंजन अग्रवाल और आरोपी प्रोफेसर का पुतला फूंका। गौरतलब है कि कॉलेज के भूगोल विभाग के एक प्रोफेसर ने 29 अगस्त को एक महिला प्रवक्ता के मोबाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी। इसे लेकर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों में असंतोष है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आरोप है कि कालेज प्राचार्य आरोपी को संरक्षण देकर बचाने का प्रयास कर रहे है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर आरोपी प्रोफेसर के साथ कॉलेज के प्राचार्य का पुतला भी फूंका। प्रबंधन की लचर कार्यशैली की निंदा की। प्रदर्शन में शशिकांत, पारस चौधरी, भगत सिंह, अजय राजूपत, सुधांशु, जितेंद्र, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्योहारा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने आरएसएम डिग्री कॉलेज धामपुर में कार्यरत प्रोफेसर हरीशचंद यादव का पुतला फूंका। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व प्रोफेसर हरिश्चंद्र यादव ने एक महिला प्रोफेसर के व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज किए। इनमें हिंदु देवी देवताओं पर भी अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसको लेकर आरएसएम पीजी कॉलेज धामपुर में अनिश्चितकालीन धरने पर छात्र बैठे हुए हैं। जिला संयोजक कला मंच पीयूष रस्तोगी के नेतृत्व में नगर इकाई ने रामलीला मैदान के पास मुरादाबाद मार्ग पर आरोपी प्रोफेसर का पुतला फुंका। हिमांशु विश्नोई, राहुल शर्मा, केशव त्यागी, तुषार मोहन शर्मा, गोलू, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धामपुर के एक प्रोफेसर पर अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी करने पर कार्यकर्ता नाराज हो गये और प्रोफेसर के खिलाफ नारेबाजी करते हुये सीकेआई चौराहे पर पुतला फूंका। परिषद इकाई नजीबाबाद के अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर सीकेआई चौराहे पर एकत्र हुए। विद्यार्थियों ने आरएसएम डिग्री कॉलेज धामपुर के एक प्रोफेसर की ओर से देवी-देवता पर अभद्र टिप्पणी करने की कड़े शब्दों में निंदा की और सीकेआई चौराहे पर प्रोफेसर का पुतला फूंका। परिषद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेजाबी भी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और कॉलेज प्रबंधतंत्र से प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में इंजी. कौशल सिंह, हरवीर सिंह, शुभम निरवाल, मोनू सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed