{"_id":"620d46a78b088d11f25baebe","slug":"struggle-in-shadipur-father-son-shot-in-firing-bijnor-news-mrt577236654","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीपुर में संघर्ष, फायरिंग में पिता-पुत्र को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीपुर में संघर्ष, फायरिंग में पिता-पुत्र को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीपुर में संघर्ष, फायरिंग में पिता-पुत्र को गोली लगी
बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें पिता पुत्र सहित चार लोग घायल हुए हैं। पिता-पुत्र को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना बुधवार की देर शाम की है। गोली लगने से घायल हुए दो लोगों में गांव शादीपुर निवासी हुकुम सिंह और उनके बेटे नरेंद्र सिंह हैं। इसी विवाद में गांव के ही डाक्टर विजय पाल सिंह और एक महिला के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। फायरिंग होते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। आसपास के घरों के लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, एसओ मडावर और जानकारी हासिल की। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। संवाद