फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Struggle due to four infected from the same family

एक ही परिवार के चार संक्रमित मिलने से हड़कंप

Sun, 31 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Struggle due to four infected from the same family
नूरपुर। शनिवार को मोहल्ला ब्रह्मपुरी में एक साथ चार कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। चारों संक्रमित एक ही परिवार के हैं और यह परिवार हाल में ही मुंबई से वापस लौटा था। पुलिस ने पूरे मोहल्ले को सील कर आवागमन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

नूरपुर में अब तक कुल आठ कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। 26 मार्च को मोहल्ला बंजारन निवासी दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। दोनों हल्द्वानी निवासी अपने रिश्तेदार के संपर्क में आए थे। यह दोनों बच्चे ठीक होकर अपने घर वापस आ चुके हैं। 28 मई को मुंबई से आए दो प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद मोहल्ला मोहम्मदनगर और मोहल्ला हजरतनगर को सील कर दिया गया था। शनिवार को मिले चार कोरोना संक्रमित मरीजों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। चारों एक ही परिवार के हैं और 26 मई को मुंबई से वापस लौटे थे।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट भगतवाला में सड़कों पर सन्नाटा
रेहड़। हॉट स्पॉट भगतवाला में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। संक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। थाना क्षेत्र के गांव भगतवाला में 23 मई को मुंबई से वापस आया एक कामगार कोरोना पोजिटिव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने हॉटस्पॉट में पांच प्वाइंट सील कर दिए थे। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया में पुलिसकर्मी तैनात है। ग्राम पंचायत के माध्यम से आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति को बनाए रखा गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर ग्रामीणों से लगातार शासन के निर्देश जैसे फेस मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed