{"_id":"5e42fbe68ebc3ee61845cd3d","slug":"strike-on-non-action-against-je-bijnor-news-mrt468471699","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दिया धरना
विज्ञापन

कोतवाली देहात। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने अकबराबाद विद्युत उपकेंद्र के जेई के खिलाफ कार्रवाई को लेेकर थाने में धरना दिया। बाद में किसानों ने आंदोलन को अनिश्चितकालीन कर दिया। किसानों ने थाने में ही खाना बनाया।
धरने में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जेई देवेंद्र कुमार व लाइनमैन भगवत ने किसानों पर बिजली चोरी के झूठे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके विरोध में संगठन ने 29 जनवरी को थाने में धरना दिया था। तब एसडीएम व सीओ ने किसानों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट खारिज कराने व जेई व लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था। अफसरों के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया था। विनोद कुमार ने कहा कि अब तक न तो किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हुए और न ही जेई के खिलाफ कार्रवाई हुई। कहा कि किसानों को गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा और उल्टे बिजली चोरी के झूठे रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। धरने में उपेंद्र राठी, कैलाश लांबा, अंकुर, राजपाल सिंह, विपिन कुमार, संजीव कुमार, पुखराज सिंह, भोले सिंह, महिपाल तोमर, अचल शर्मा, सुनील कुमार, विनीत कुमार, गोविंद कुमार समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।