{"_id":"5e0e31cd8ebc3e88110a4f3c","slug":"strike-on-8-bijnor-news-mrt4617771173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाकिस जन समस्याओं को लेकर आठ जनवरी को करेगी देश व्यापारी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाकिस जन समस्याओं को लेकर आठ जनवरी को करेगी देश व्यापारी हड़ताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में आठ जनवरी को देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। यह हड़ताल जन विरोधी नीतियों के के खिलाफ की जाएगी
बृहस्पतिवार को अमर सिंह सैनी के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए बदरुल हसन ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। किसानों की दुर्दशा हो रही है। मजदूरों की मजदूरी कम हो रही है। उन्होंने ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली बहाल करने, बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने, गन्ने का गत सत्र एवं वर्तमान सत्र का बकाया गन्ना भुगतान एक मुश्त करने, किसान की 60 वर्ष आयु होने पर पांच हजार रुपये महीना पेंशन देने, फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम, खरीद की गारंटी, कर्जा मुक्ति, फसल बीमा का प्रीमियम सरकार द्वारा भरे जाने, गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति कुंटल करने की मांग की गई है। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन तुलाराम ने किया। बैठक में छोटे सिंह, तेजपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, महीपाल सिंह, वीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, रूप सिंह, कुलदीप गुप्ता मौजूद रहे।