{"_id":"6712bf81c1f7f023db092ea2","slug":"strike-of-private-bus-drivers-and-conductors-continues-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-133849-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निजी बस चालक और परिचालकों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निजी बस चालक और परिचालकों की हड़ताल जारी
विज्ञापन
अफजलगढ़। नगीना से जसपुर, काशीपुर के बीच चलने वाली निजी बसों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। इससे जसपुर और काशीपुर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगीना से काशीपुर रोड पर हरे रंगे के थ्री व्हीलर के अवैध संचालन से निजी बस संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। थ्री व्हीलर के अवैध संचालन को रुकवाने के लिए तीन दिन से निजी बसों का चक्का जाम है।
निजी बस चालक और परिचालकों का कहना है कि थ्री व्हीलर को बंद कराने के लिए बस मालिकों से भी कह चुके है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे आमदनी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
बस स्टाफ फहीम अहमद, रघुराज सिंह, शहजाद, दानिश, खुर्शीद, तसव्वर आदि का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तब तक बसें संचालित नहीं की जाएंगी।
उधर, अनिश्चित कालीन बसों के हड़ताल पर चले जाने से जहां बस मालिकों का नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं, यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। बस मालिकों का कहना है कि आरटीओ से बात करके शीघ्र समस्या का समाधान निकाला जाएगा।ा