फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike for not giving job to a deceased dependent

मृतक आश्रित में नौकरी न देने पर हड़ताल

Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Strike for not giving job to a deceased dependent
नगीना में नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरने पर सफाई कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
नगीना। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों ने नगीना पालिका में मृतक आश्रित के रूप में संदीप कुमार को लिपिक के पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ नगीना के तत्वाधान में पालिका के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को पूरे दिन पालिका परिसर में धरना देकर सफाई कार्य नहीं किया। कर्मचारियों का कहना है की पूर्व में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह को एक मांग पत्र देकर मृतक आश्रित के रूप में संदीप कुमार को लिपिक के पद पर नियुक्ति देने की मांग की गई थी। ज्ञापन में कहा गया था कि यदि 24 घंटे के अंदर संदीप कुमार की लिपिक के पद पर नियुक्ति के संबंध में निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि वार्ता चल रही है, शीघ्र समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर करण सिंह राणा, गौरव कुमार, अरविंद कुमार, मैमल बाल्मीकि, रंजू कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार, कपिल कुमार, काले कुमार, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed