फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike continues over sugarcane weighing center

किसानों का सांतवें दिन भी कडाके की पड़ रही ठंड के चलते तहसील में धरना जारी

Sun, 01 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Strike continues over sugarcane weighing center
गन्ना तौल सेंटर को लेकर धरना जारी
विज्ञापन

धामपुर। गांव कोपा, धुराड़ा और मंधौरा के किसानों का संबंधित गांवों में गन्ना खरीद सेंटर लगाकर तौल कराने की मांग को लेकर रविवार को छठवें दिन धरना जारी है। आरोप है कि ठंड की वजह से बीमार हुए किसानों की प्रशासन ने रविवार को भी सुधि नहीं ली। इतना ही नहीं धरने के छह दिन बाद भी सत्ता पक्ष के किसी भी जनप्रतिनिधि ने आना गवारा नहीं समझा।
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं की मांग है कि जब तक उनकी समस्या का निदान नहीं होगा। आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने प्रशासन पर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने बताया कि धरने पर बैठे पांच किसान गंभीर सिंह, जसरम सिंह, मेघराज सिंह, नत्थू सिंह व मुन्ने ठंड लगने से दो दिन से बीमार हैं। एसडीएम और तहसीलदार को अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी बीमार किसानों का डाक्टरी परीक्षण कर उपचार नहीं कराया।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार चंद्रकांता का कहना है कि किसानों के बीमार होने का मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बीमार किसानों से उनके बीच में जाकर संपर्क भी किया। लेकिन किसानों की ओर से बताया गया कि धरनारत किसानों में से एक किसान पेशे से डाक्टर भी है, जिसकी देखरेख में बीमार लोगों का उपचार किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि शनिवार देर शाम चीनी मिल के दो अधिकारी उनके बीच में आए थे। वह यह बता कर चले गए कि रविवार को गन्ना जीएम धामपुर से बाहर हैं, इसलिए उनकी मुलाकात सोमवार को गन्ना जीएम से होगी। जीएम से वार्ता के बाद ही उनकी समस्या का निदान संभव है। धरने में सुभाषचंद, वीरेंद्र सैनी, नरपत, बलवंत, रघवीर, राजकुमार, करन, धर्मवीर, लेखराज, महेंद्र, संतराम, दलवीर, शिवचरन, ईश्वर सिंह, धर्मपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed