{"_id":"5e52c7a88ebc3ef3cc264298","slug":"strike-continues-for-the-stoppage-of-garhwal-express-bijnor-news-mrt470504830","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए धरना जारी
किरतपुर। बसी किरतपुर रेलवे स्टेशन पर गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज की मांग को लेकर नगर के जागरूक युवा तल्हा मकरानी की ओर से चला आ रहा सत्याग्रह संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को 223 वां सांकेतिक धरना दिया गया।
रविवार को सत्याग्रह संकल्प अभियान के संयोजक तलहा मकरानी के नेतृत्व में नागरिक बसी किरतपुर रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्रित हुए और सांकेतिक धरने पर बैठ गए। मकरानी ने बताया कि क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को दिल्ली और कोटद्वार आवागमन के लिए बसों या फिर अपने प्राइवेट वाहनों का ही सहारा लेना पड़ता है। यहां से ट्रेन का कोई साधन नहीं है। इससे क्षेत्र के करीब चार लाख से अधिक लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा किजब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर शकील अहमद, हकीम शमीम अख्तर, मिर्जा मुबशीर बेग, चरण सिंह, हरपाल सिंह, पप्पू सिंह, मो. आमिर, मो. जाहिद, अब्दुल जब्बार आदि मौजूद रहे।