फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strict action against needless visitors in Nagina

बेवजह घूमने वालों पर सख्ती

Mon, 30 Mar 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Strict action against needless visitors in Nagina
बेवजह घूमने वालों पर सख्ती
विज्ञापन

नगीना। लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर बेवजह घूमने वाले बाइक सवारों और आम लोगों पर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार सुबह एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार हामिद हुसैन व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी भारी पुलिस बल के साथ नगीना कोतवाली मार्ग स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। सब्जी मंडी पर बड़े कारोबारियों को दो टूक चेतावनी दी वह किसी भी ऐसे विक्रेता को सब्जी व फल ना दें जिसके मुंह पर मास्क ना लगा रखा हो तथा दस्ताने न पहन रखे हों। उन्होंने सभी कारोबारियों से मुंह पर मास्क लगाने का आदेश दिया। टीम ने स्टेशन रोड से लेकर थाने तक पैदल मार्च किया तथा बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को हड़काया बल्कि 10 बाइकों का चालान भी काटा। थाने के पीछे बिना अनुमति सब्जी बेच रहे चार दुकानदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तथा बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।

लॉकडाउन का उल्लंघन 13 का चालान
कोतवाली देहात। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इन आरोपियों में अलग-अलग गांव के जाकिर, फैजान, खिलेंद्र सिंह, सोनू सिंह, रईसुद्दीन, आमिर, अमित कुमार नाजिम, कामिल, रिजवान, अतीक, नसीम और विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को निजी जमानत पर थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed