फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strategy made for the success of Mahapanchayat

महापंचायत की सफलता के लिए बनाई रणनीति

Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strategy made for the success of Mahapanchayat
महापंचायत की सफलता के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान सम्मान बचाओ महापंचायत 28 जून को ही ग्राम खरक में होगी। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की कई टीमें जनसंपर्क कर किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। रविवार को संगठन के कई पदाधिकारियों ने बैठक कर महापंचायत की सफलता के लिए रणनीति बनाई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बाद में महापंचायत स्थल पर पहुंचकर टेंट आदि की व्यवस्था का जायजा लिया।

भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि जिले में बिजली, पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों के साथ मारपीट की जा रही है। इनके खिलाफ भाकियू ने किसान सम्मान बचाओ महापंचायत का बिगुल फूंक दिया है। कहा कि पुलिस प्रशासन किसानों पर भाकियू का साथ छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों से पंचायत में शामिल नहीं होने से संबंधित लिखित में ले लिया, फिर भी भाकियू निश्चित समय, निश्चित स्थान पर ही महापंचायत करेगी। महापंचायत में उमड़ने वाली भीड़ व नेताओं के लिए मंच और टेंट लगवाने को स्थल का जायजा लिया। इससे पहले गन्ना समिति प्रांगण में भाकियू के नेताओं ने बैठक कर महापंचायत की सफलता को रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष सिंह ने जिले के किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। पुलिस को इसका जवाब जिले का किसान 28 जून को ग्राम खरक में होने वाली किसान सम्मान बचाओ महापंचायत में देगा। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो सौ भाकियू कार्यकर्ताओं को महापंचायत के लिए मंच और टेंट लगवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ठाकुर रामअवतार सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, होशियार सिंह, डालचंद प्रधान, डॉ. विजय चौधरी, पंकज सहरावत, कोमन सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह, जितेंद्र पहलवान, सतपाल चौधरी, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रविशेखर तोमर, नीटू मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed