फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stopped the watchman's salary for cutting trees

Bijnor News: पेड़ काटने में चौकीदार के वेतन पर रोक लगाई

Sun, 31 May 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Stopped the watchman's salary for cutting trees
कादराबाद। किसान सेवा सहकारी समिति के पेड़ों को कटवा कर खुर्द बुर्द करने के तथा समिति डायरेक्टर से अभद्रता करने के मामले में समिति चौकीदार के वेतन पर रोक लगाई गई है। गांव कादराबाद स्थित किसान सेवा सहकारी समिति अधीन वर्षों पुराने यूकेलिप्टस के तीन आंधी में गिरे तथा कुछ खड़े पेड़ों को समिति के चौकीदार आनंदराम ने अधिकारियों की बगैर कोई सूचना दिए कटवा दिया था। इस मामले की जानकारी जब समिति के डायरेक्टर व अन्य लोगों ने करनी चाही तो उसने डायरेक्टर अमरपाल के साथ भी अभद्रता की थी। इसके अलावा समिति के अधिकारियों द्वारा समिति परिसर कादराबाद में स्थापित की गई वाटिका में पेड़ लगाओ अभियान के अंतर्गत लगाए करीब 2 हजार आम, जामुन, अशोक, नीम आदि के पेड़ों को नष्ट कर आनंदराम ने गेहूं की फसल बो दी थी। इस संबंध में समिति की संपत्ति को नष्ट करने के संबंध में उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई थी। प्रबंध निदेशक कुमेश कुमार के अनुसार ने बताया बिना अनुमति पेड़ों को कटवाने व पूर्व में की गई डायरेक्टर से अभद्रता के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed