फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stop violent incidents in Tripura

त्रिपुरा में हिंसक वारदातों पर रोक लगाएं

Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stop violent incidents in Tripura
त्रिपुरा में हिंसक वारदातों पर रोक लगाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय और धार्मिक स्थलों पर हमलों का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी, एमएच जैदी, इमरान सैफी, दिलशाद अंसारी, मो.इलियास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय और धार्मिक स्थलों पर किए जा रहे हमलों में राज्य सरकार के हमसाज होने का आरोप लगाया गया।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने मुस्लिमों और धार्मिक स्थानों पर किए जा रहे हमलों और हिंसा को तत्काल रुकवाने की मांग की। हिंसा के दौरान निष्क्रिय और एक पक्षीय रवैया अपनाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ितों को न्याय और मुआवजा दिलाने, क्षतिग्रस्त किए गए धार्मिक स्थलों को तत्काल बनवाने की मांग की। तहसील पहुंचे कांग्रेसियों में अकील अहमद, मो.अफजाल, हाजी महबूब, नफीस कुरैशी, रईस कुरैशी, मो.रिजवान, नाजिम बेग, शफीक अहमद, शहबाज, शरीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed