{"_id":"685c3a546524ef630e00e1fb","slug":"stones-were-uprooted-and-thrown-in-the-name-of-cm-and-district-panchayat-president-bijnor-news-c-27-1-bij1007-153064-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर पत्थर उखाड़कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर पत्थर उखाड़कर फेंका
Wed, 25 Jun 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। ऊमरी पीर गांव में जिला पंचायत निधि से बनी सड़क पर लगा मुख्यमंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम का पत्थर शरारती तत्वों ने उखाड़ फेंका। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी पीर में जिला पंचायत निधि से एक सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप व संस्था के नाम वाला पत्थर लगाया गया था।
आरोप है की 23 जून को गांव के शरारती तत्वों ने इस पत्थर को तोड़कर नाली में फेंक दिया। बताया जाता है कि आरोपियों ने पत्थर उखाड़ते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का फोटो गांव में नहीं लगने दिया जाएगा। पुलिस ने भाजपा नेता अंजार की तहरीर पर तीन आरोपी इंतजार, अफजल व अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।