फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stone thrown at policeman posted in village

गांव में तैनात पुलिसकर्मी पर फेंका पत्थर

Mon, 27 Apr 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Stone thrown at policeman posted in village
गांव में तैनात पुलिसकर्मी पर फेंका पत्थर
विज्ञापन

नहटौर। हॉटस्पॉट गांव के चौराहे पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को तैनात पुलिस कर्मियों ने खदेड़ना शुरू किया तो अफरा तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी व एनसीसी कैडेट पर एक युवक ने पत्थर फेंक दिया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।

थाने क्षेत्र का एक किलोमीटर का एरिया प्रशासन ने सील कर दिया था। इसमें थाने के समीप के गांव कासमपुर लेखराज को भी शामिल किया गया था। कासमपुर लेखराज चौराहे पर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल तनुज पुनिया, त्यागी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट दीपक कुमार, राजकुमार की ड्यूटी लगी हुई थी। बताया जाता है कि कासमपुर लेखराज के लोग गांव के चौराहे पर एकत्र होकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। तैनात पुलिस कर्मियों ने एकत्रित लोगों को लॉकडाउन का पालन करने और घरों में रहने के लिए कहा। लोगों को खदेड़ने के दौरान अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों पर एक युवक ने पत्थर फेंक दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पत्थर फेंकने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed