फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stone pelting to rescue briefcase thief from police

अटैची चोर को पुलिस से छुड़ाने के लिए पथराव

Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting to rescue briefcase thief from police
अटैची चोर को पुलिस से छुड़ाने के लिए पथराव
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। परिवार में शादी के चलते घर आए एक अटैची चोर को पकड़ने गई पुलिस के साथ खूब खींचतान हुई। महिलाओं ने पुलिस पर पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस उसे थाने ले आई और मुकदमों की तस्दीक के संबंध में पूछताछ की।
थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद निवासी नाजिम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस मंगलवार की शाम को पकड़ने उसके घर गई थी। जिसका उसके परिजनों ने विरोध किया। महिलाएं पुलिस से छुड़ाने के लिए खूब खींचतान करती नजर आईं, इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के ऊपर पथराव भी किया गया। पुलिस मौके से नाजिम सहित अन्य दो व्यक्तियों को पकड़ कर अपने साथ ले आई। महिलाओं व बच्चों ने पुलिस टीम का जमकर विरोध किया। बताया जा रहा है कि नाजिम पर महाराष्ट्र समेत जिले के भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह अटैची चोर भी बताया जाता है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमों की तस्दीक करने के लिए पुलिस नाजिम के घर पहुंची थी, उसे पूछताछ के लिए थाने लाया जाने लगा तो घर की महिलाओं ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। विरोध के बाद भी उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। फिलहाल उसे परिवार में शादी होने की वजह से भेज दिया गया है। तीन दिन के बाद ही थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। पथराव होने की सूचना निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed