फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stone pelting on three sides, three arrested

फ्लैक्स फटने पर दो पक्षों में पथराव, तीन गिरफ्तार

Wed, 31 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on three sides, three arrested
स्योहारा में फ्लैक्सी फटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव करती भीड़। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। स्योहारा में फ्लैक्सी फटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के चलते पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया, वहीं क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

स्योहारा में सोमवार की दोपहर दुल्हेंडी का रंग जुलूस निकलने के बाद मोहल्ला तक की सराय संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले सैनी समाज के कुछ युवक पालनपुर मार्ग पर डीजे पर डांस कर रहे थे। किसी ने इमरान की प्रिंटिंग प्रेस की दुकान की फ्लैक्सी फाड़ दी। इसे लेकर इमरान की युवकों से कहासुनी हो गई। सभासद पुत्र व भाजपा नेता सुरेंद्र सैनी व अन्यों ने इमरान की फ्लैक्सी के नुकसान की भरपाई करने की सहमति पर मामले का पटाक्षेप हो गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे इमरान पक्ष के कुछ लोगों ने चंद्रपाल सैनी के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इसमें एक पक्ष के 26 वर्षीय नकुल, श्रीमति कमलेश (50 वर्ष) पत्नी चन्द्रपाल सिंह व निपेन्द्र व दूसरे पक्ष के फैजान (25 वर्ष) घायल हो गए। एसपी पूर्वी अनित कुमार व सीओ धामपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अर्जुन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मोहल्ला तकी सराय निवासी मोहम्मद अदीम, नवादा चुंगी ठाकुरद्वारा रोड निवासी मोहम्मद अशरफ, मोहल्ला मिल्कियान निवासी अदनान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है। मंगलवार की शाम एसपी पूर्वी अनित कुमार व सीओ अजय अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पीड़ित पक्ष से मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed