फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stomach worms killed elephant baby

पेट में कीड़ों से हुई कमजोरी से हाथी के बच्चे की मौत

Sun, 21 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stomach worms killed elephant baby
बिजनौर: रेहड़ में अमानगढ़ वन रेंज मे हाथी का शव मिलने पर उसकी जांच करते चिकित्सक। - फोटो : BIJNOR
रेहड़(बिजनौर)। पेट में कीड़ों की वजह से हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथी के बच्चे के पेट से काफी कीड़े मिले। पेट में कीड़ों की वजह से हाथी में खून की भी कमी हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार को अमानकढ़ वन रेंज की कक्ष संख्या नौ में हाथी के बच्चे का शव मिला। उसकी आयु ढाई से तीन साल के बीच होगी। शव पर चोट का कोई निशान नहीं था। वनकर्मियों ने हाथी के बच्चे को शनिवार को कक्ष संख्या नौ में ही घूमते देखा था। डीएफओ डा.एम सेम्मारन, आरवीआरआई बरेली के डा.स्वामीनाथन, डा.कैरी कालन, पशु चिकित्सक डा.एसपी सिंह व डा.धीरेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचेे। मुख्य वन संरक्षक बरेली ललित वर्मा, वन संरक्षक मुरादाबाद जावेद अख्तर, रेंजर राकेश शर्मा, एसडीओ हरि सिंह हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में उसके पेट से काफी कीड़े मिले। हाथी के बच्चे के लीवर में भी कीड़े थे। उसके शरीर में खून भी कम था। डीएफओ डा.एम सेम्मारन का कहना है कि पेट में कीड़ों की वजह से हाथी के बच्चे की मौत हुई है। वन्य जीवों का टीकाकरण मुमकिन नहीं है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पेट में कीडे़ होने से खाए पीए का लाभ जानवर को नहीं मिलता है। शरीर में खून की भी कमी होने लगती है। इससे जानवर की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed