फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stolen tractor recovered, three miscreants caught

चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, तीन बदमाश पकड़े

Sun, 11 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stolen tractor recovered, three miscreants caught
चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन

चांदपुर। पुलिस ने बीस दिन पहले चोरी हुए ट्रैक्टर और रूटावेटर को बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचे भी बरामद हुए हैं।
नगर के मोहल्ला काजीजादगान निवासी मोहम्मद आशिक पुत्र तनवीर अहमद के घेर के ताले तोड़कर चोर बीस दिन पहले ट्रैक्टर व रूटावेटर चोरी कर ले गए थे। सीओ सुनीता दहिया के नेतृत्व में चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय के मुताबिक पुलिस टीम ने गांव कराल निवासी फईम के खेत में चोरी का ट्रैक्टर व बदमाश होने की सूचना पर दबिश दी। बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया। जिनमें गांव कराल निवासी फईम शेख, मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के पुरकाजी बाजार खुर्द निवासी कलीम, पुरकाजी बाजार खुर्द निवासी मोहम्मद शौकीन शामिल हैं।
विज्ञापन

युवकों के पास से एक ट्रैक्टर, रूटावेटर, दो 315 बोर के तमंचे, 315 बोर का खोखा, तीन कारतूस, एक चाकू बरामद हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय, निरीक्षक अपराध राजेश कुमार सिंह, एसआई उदयवीर सिंह, मुख्य आरक्षी अमित कुमार, कांस्टेबल रजनीश कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed