{"_id":"5db882638ebc3e93bd10b1c1","slug":"stolen-illegal-mining-continues-in-the-dark-nazibabad-news-mrt450901015","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया रात के अंधेरे में चोरी छिपे अवैध खनन में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया रात के अंधेरे में चोरी छिपे अवैध खनन में जुटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेरे में चोरी छिपे अवैध खनन जारी
मंडावली। खनन माफिया नदियों का सीना चीर कर चोरी छिपे अवैध खनन में लगे हैं। वहीं वन क्षेत्र से जुड़े जंगल से धड़ल्ले से मिट्टी का खनन जारी है। खनन माफिया खाली प्लॉट का भरान कर राजस्व को चूना लगा रहे हैं।
मंडावली क्षेत्र में गांव शेखुपुरा आलम, मुस्सेपुर, राहतपुर खुर्द, लाहक कला, जटपुरा बौंडा, रहमापुर, सीतावाली आदि से के पास से सूखा और लकड़हान नदी गुजर रही है। खनन माफिया रात के अंधेरे में नदियों से खनन करने में लगे हैं। भैंसा बुग्गियों से खनन माफिया नदियों से खनन लाकर चोरी-छिपे बेच रहे हैं। वहीं वन क्षेत्र से जुड़े जंगल से मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी लाकर गांव मोहनपुर, नारायणपुर रतन व आसपास के क्षेत्र में प्लाटों का भरान करने में जुटे हैं।
क्षेत्रीय किसान विजेंद्र सिंह, चमन सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र पाल, छोटे सिंह आदि ने कहना है कि किसान अपने खेतों से मिट्टी लाता है तो पुलिस किसान पर कार्रवाई करने में दे नहीं करती जबकि क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे मिट्टी और बालू का अवैध खनन जारी है। उन्होंने प्रशासन से अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है।