{"_id":"62d990057a138a687b066d82","slug":"sticks-and-sticks-went-for-not-sending-the-wife-to-her-in-laws-house-bijnor-news-mrt5979578151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को ससुराल न भेजने पर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को ससुराल न भेजने पर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में एक युवक और उसके परिजनों का अपनी पत्नी को उसके मायके से ले जाने को लेकर ससुरालवालों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गांगू नंगला निवासी जुबेर की शादी गांव अम्हेड़ा निवासी शकीर अहमद की बेटी समरीन के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। समरीन अपने पति से नाराज होकर मायके आ गई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे जुबेर और उसके परिजन उसकी ससुराल से समरीन को लेने पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार जुबेर और समरीन के परिवार वालों के बीच समरीन को उसकी ससुराल जाने को लेकर आपस में दोबारा विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें लड़के पक्ष से जुबेर, उसका भाई जुनेद, पिता अमीर, माता फरजाना व अनीस समेत करीब पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जुबेर के पिता अमीर ने तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।