फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   step father raped daughter

सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म

Wed, 25 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
step father raped daughter
सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बिजनौर, कोतवाली देहात। रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना कोतवाली देहात में सामने आई है। जहां एक महिला ने सौतेले पिता पर उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना नगीना की एक महिला ने अपने पति पर सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली देहात में तहरीर दी। तहरीर में महिला ने बताया कि उसका पति पिछले डेढ़ वर्ष से उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने नाबालिग को किसी से बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी थी। मां ने लड़की को लेकर थाना कोतवाली देहात पहुंची और मामले की तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसका विवाह लगभग 16 वर्ष पूर्व हुआ था। पीड़ित लड़की उसके पहले पति की संतान है। प्रभारी निरीक्षक हरीश जोशी ने बताया कि थाना कोतवाली देहात में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed