{"_id":"581a31fa4f1c1bc1324370e0","slug":"status-of-the-village-shahalipur-izztwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहअलीपुर को इज्जतवाला गांव का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहअलीपुर को इज्जतवाला गांव का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बैठक को संबोधित करते डीएम जगतराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में जिलाधिकारी जगतराज ने ग्राम शाहअलीपुर आशा के गांव को खुले शौच मुक्त होने पर सभी ग्रामीणों को बधाई दी।
तहसील दिवस के बाद गांव के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि यह आप सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि आज आप का गांव इज्जतवाला गांव बन गया है। उन्होंने गांव के विकास के लिए अतिरिक्त सात लाख रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए। गांव में शत प्रतिशत विद्युत कनेक्शन लेने पर गांव को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस गांव में आकर बहुत ही प्रसन्नता और गर्व का आभास हो रहा है कि यहां के लोगों ने दीपावली के पावन पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए हिंदू-मुस्लिम द्वारा सामूहिक रूप से दीपदान किया गया। इससे पूर्व रक्षाबंधन के अवसर पर गांव के मुस्लिम युवाओं द्वारा हिंदू बहनों की कलाई पर अपने प्रेम का बंधन बांधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में इस तरह से सराहनीय कार्यों की जितनी प्रशंसा और सराहना की जाए कम है।
समीक्षा के दौरान संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त पाए जाने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि दोनों संपर्क मार्ग तत्काल दुरुस्त कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुक्रवार को गांव में कैंप कर अवशेष पांच प्रतिशत घरों के लोगों को विद्युत कनेक्शन दिए जाएं. ताकि इस गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कार्रवाई अमल में लाई जा सके। समीक्षा के दौरान ग्राम में सभी विकास एवं राजस्व कार्य पूरे और मानक के अनुरूप पाए गए। उन्होंने ग्रामवासियों को आह्वान किया कि जिस प्रकार आपके सामूहिक प्रयासों से गांव ओडीएफ हो कर इज्जतवाला ग्राम बन गया है, उसी प्रकार गांव की प्राथमिक पाठशाला में जितने भी बच्चों का नामांकन किया गया है। सभी को समय से स्कूल भेजने में अपना सहयोग दें, ताकि आपका गांव न केवल इज्जतदार, प्रकाशमय बल्कि संपूर्ण साक्षर बन कर अन्य ग्रामों के लिए आदर्श के रूप विकसित हो कर प्रेरणा का स्रोत बन सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी डा इंद्रमणि त्रिपाठी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
अफसरों के साथ मंत्रणा की
बिजनौर मेंं डीएम जगतराज ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। डीएम ने विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रभार एवं अपर प्रभारियों को निर्देश दिए कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 को शांतिपूर्वक स्वतंत्र एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनकी कार्ययोजना बना लें और उसी के अनुसार कार्य की प्रगति करें, ताकि समय पर किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज में पानी, शौचालय, प्रकाश, रैंप आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। डीएम ने कहा कि जिले में पूर्ण रूप से निष्पक्ष, शांतिपूर्वक और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न होगा। डीएम ने एसपी को निर्देश दिए कि निर्वाचन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाही शुरू कर दें। अपने-अपने क्षेत्रों में सांप्रदायिक संवेदनशीलता से संबंधित और भूमि विवाद के सभी विवादों का स्वयं निरीक्षण कर निर्वाचन से पूर्व शांतिपूर्वक रूप से सुलझा लें। बाहरी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन
पुनरीक्षण की अवधि बढ़ाई ः बिजनौर। मुख्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश ने जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम को भेजी सूचना में कहा है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एंव आपत्ति दाखिल करने की अवधि 31 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग के आदेश से बढ़कर 15 नवंबर कर दिया गया है।