फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Statues of freedom fighters brightened before Republic Day

Bijnor News: गणतंत्र दिवस से पहले स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं को चमकाया

Fri, 26 Jan 2024 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Statues of freedom fighters brightened before Republic Day
नूरपुर में ​स्थित शहीद रिक्खी की प्रतिमा।
- फीना के कीर्ति स्तंभ, पैजनिया के शहीद स्मारक पर हुई साफ-सफाई
विज्ञापन

-नूरपुर में शहीद परवीन सिंह की प्रतिमा की एक दिन पहले ही हुई साफ सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गणतंत्र दिवस आज मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं। शहीद स्मारक से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों तक की प्रतिमाओं की राष्ट्रीय पर्व ही साफ-सफाई होती है। इसका अंदाजा नूरपुर में शहीद परवीन सिंह की प्रतिमा से लगा सकते हैं। प्रतिमा पर काफी धूल जमी हुई है। गणतंत्र दिवस स पहले ही प्रतिमा को साफ कराया जा रहा है।
अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को देहात क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े स्मारक, प्रतिमाओं की पड़ताल की। पैजनिया में शहीद स्मारक स्थित है। गणतंत्र दिवस से पहले बृहस्पतिवार को साफ-सफाई कराई गई। जबकि स्मारक के आसपास की नली गंदी पाई गई। स्वतंत्रता संग्राम के समय पैजनिया निवासी शिवचरण सिंह के घर अज्ञातवास के दौरान अवनी राव मुखर्जी, अशफाऊल्लाह खान, रोशन सिंह आदि ने शरण ली थी। उन्हीं की याद में ग्राम निवासी डाॅ. भोलानाथ त्यागी के प्रयासों से उक्त स्मारक का निर्माण कराया गया था। स्मारक की साफ-सफाई केवल राष्ट्रीय पर्व के मौके पर होती है।
विज्ञापन

इसके बाद फीना में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कीर्ति स्तंभ की पड़ताल की। कीर्ति स्तंभ की भी गणतंत्र दिवस को लेकर साफ-सफाई की गई। इसके अलावा आसपास भी सफाई दिखाई दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में यह कीर्ति ग्राम कल्याण समिति की ओर से बनाया गया है। वहीं नूरपुर में चांदपुर तिराहे पर स्थित शहीद परवीन सिंह की प्रतिमा पर धूल जमी मिली। गणतंत्र दिवस की वजह से एक मजदूर प्रतिमा पर कली करता हुआ भी नजर आया। जबकि शहीद रिक्खी सिंह की प्रतिमा पड़ताल के दौरान साफ मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से शहीद स्मारक में लगा था ताला, नहीं हुई थी सफाई
पैजनिया निवासी रमन त्यागी का कहना है कि शहीद स्मारक के पास ही उनकी दुकान है। काफी समय से शहीद स्मारक स्थल परिसर में ताला लगा हुआ था। कोई साफ सफाई भी नहीं की गई थी। गणतंत्र दिवस से पहले बृहस्पतिवार को गांव के दो सफाईकर्मियों ने सफाई की है।

राष्ट्रीय पर्व और महत्वपूर्ण आयोजनों पर होती है साफ-सफाई
नूरपुर निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान धामपुर मार्ग पर बलिदानी रिक्खी की प्रतिमा के पास ही है। प्रतिमा की सफाई, रंग रोगन का कार्य नगरपालिका राष्ट्रीय पर्व के अलावा बड़े कार्यक्रमों पर ही कराती है। अभी रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सफाई की गई थी।


समय-समय पर होती है साफ-सफाई
नूरपुर निवासी मुकुल गुप्ता ने कहा कि चांदपुर तिराहे पर शहीद परवीन सिंह की प्रतिमा लगी हुई है। पालिका की ओर से परवीन सिंह की प्रतिमा की साफ-सफाई समय समय कराई जाती है। साथ ही विशेष अवसरों पर साफ सफाई के साथ विद्युत लाइट झालरों से इसे जगमगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed