फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Statue of Mata Kali broken in Seohara, dissatisfaction among Hindu organizations

Bijnor News: स्योहारा में माता काली की मूर्ति खंडित, हिंदूवादी संगठनों में असंतोष

Sun, 01 Sep 2024 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Statue of Mata Kali broken in Seohara, dissatisfaction among Hindu organizations
- हिंदू संगठन के लोगों ने जुलूस निकाल कर थाने में किया प्रदर्शन
विज्ञापन


- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की


संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। मोहल्ला तकीसराय हिंदू चौधरियान में स्थित सिद्ध बाबा के मंदिर में स्थापित माता काली की मूर्ति असामाजिक तत्वों को खंडित कर दी। कार्रवाई के लिए हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल कर थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला तकी सराय हिंदू चौधरियान निवासी केशव सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि रविवार की सुबह वह मंदिर में मंदिर की साफ सफाई करने के लिए गया था। देखा कि माता काली की मूर्ति खंडित कर दी गई है।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकार सर्वम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर खंडित मूर्ति को थाने ले आए। इसके बाद ग्रामीण भी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन





उधर, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी कुम्हारों वाली ढाली, गुरुद्वारा, शिव मूर्ति, मिल चौराहा, हाजी इलियास चौराहे से जुलूस निकालते हुए थाने पहुंचे। पुलिस भीड़ को समझाती रही, लेकिन लोग जय श्री राम के नारे लगाते रहे। मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पीयूष रस्तोगी, श्वेत रस्तोगी, पिंटू प्रजापति, सतीश प्रजापति, नितिश प्रजापति, रोहित सैनी, मुकेश सैनी, सोनू शर्मा, अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।


-

कुछ असामाजिक तत्व समाज में माहौल खराब करना चाहते है। तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों का पता लगा पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - सर्वम सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed