{"_id":"6ad912026cb3ef50a70017ca","slug":"station-house-officer-suspended-for-posting-obscene-video-in-police-station-group-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-193613-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: थाने के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने पर थाना प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: थाने के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने पर थाना प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
बिजनौर। थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में बढ़ापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो कुछ देर बाद डिलीट कर दिया गया था, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड कर लिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच बैठा दी। जांच टीम ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की।
पता चला है कि बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने थाने के ग्रुप में एक अश्लील वीडियो साझा कर दिया था। हालांकि कुछ देर बाद वीडियो को ग्रुप से हटा दिया गया लेकिन तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने वीडियो डाउनलोड करने के साथ ही उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए थे। इसके बाद से वीडियो पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में प्रसारित होने की चर्चा है। अंतरंग पलों के इस वीडियो में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जबकि पुरुष का चेहरा छिपा हुआ है। वीडियो में बीच में महिला से संबंध बनाने वाले व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है। हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए। सोमवार रात जांच टीम बढ़ापुर थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। इस मामले को लेकर बुधवार की शाम एसपी केके बिश्नोई भी थाना बढ़ापुर पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दरोगा की पत्नी ने भी किया हंगामा
चर्चा है कि बढ़ापुर थाने में ही तैनात एक दरोगा की पत्नी ने भी मंगलवार की रात जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि दरोगा की पत्नी ने अपने पति को एक महिला सिपाही के साथ देख लिया था, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
गलत आचरण के चलते बढ़ापुर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
केके बिश्नोई एसपी बिजनौर