{"_id":"5747454f4f1c1ba22c6926bd","slug":"state-progresses-odif-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ की प्रगति प्रदेश में टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ की प्रगति प्रदेश में टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 27 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में खुले शौच मुक्त अर्थात ओडीएफ अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में जिले की प्रगति अव्वल मिली है। इस पर सीएम अखिलेश यादव उत्कृष्ट कार्य के लिए मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की इस्लामपुर लालू ग्राम पंचायत को सम्मानित करेंगे।
प्रदेश के बिजनौर, कन्नौज, गौंडा और फिरोजाबाद जिलों को संपूर्ण शौच मुक्त करने के लिए प्रथम चरण में चुना गया था। जिला पंचायतराज अधिकारी अर्थात डीपीआरओ मनीष कुमार ने लखनऊ में हुई ओडीएफ की समीक्षा बैठक से लौटकर बताया कि जिले में 78 गांव ओडीएफ हो गए हैं। अब 330 गांवों पर काम चल रहा है। डीएम बी चंद्रकला एवं सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी स्वयं इसकी कमान संभालकर निगरानी कर रहे हैं। समीक्षा में यह बात सामने आई है कि कन्नौज में मात्र 20 तथा गोंडा में 15 गांव ओडीएफ हुए हैं। पिछले माह केंद्रीय स्वच्छता मिशन विभाग के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने जिले के ओडीएफ गांवों का दौरा किया था। इस्लामपुर लालू ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट प्रगति मिली थी। अब सीएम ने इस ग्राम पंचायत को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। समारोह इसी माह होने की संभावना है, जिसमें डीएम तथा सीडीओ भाग लेंगे। जिले केे खुले में शौचमुक्त बनाने की पहल में ग्रामीण और बच्चे भी काफी सहयोग कर रहे हैं। सभी मिलकर टीम वर्क में काम कर रहे हैं।