{"_id":"62cc71e19144c003ab16ad13","slug":"state-of-the-art-indoor-gym-will-be-built-in-the-district-bijnor-news-mrt596613952","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर जिम
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक को संबोधित करते सीडीओ प?
- फोटो : BIJNOR
जिले में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर जिम
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ पूर्ण वोहरा ने खेल विभाग के कार्यालय के पास इंडोर आधुनिक जिम बनाने पर सहमति जताई। जिसके चलते अब खेल निदेशालय को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं जिले में खेलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कहा, जिससे वह राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकें।
सोमवार को आयोजित हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिले में बिना अनुमति के चल रहे जिम व तरणताल संचालकों से वार्षिक रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन वार्षिक शुल्क सहित 15 हजार रुपये एक मुश्त लेने पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही सीडीओ ने जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के कोष को बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यमियों, व्यापारियों आदि खेल प्रेमियों को जोड़ने के लिए कहा। वहीं सीडीओ ने प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी से कहा कि समिति के कोष मेें किस मद में कितनी धनराशि प्राप्त हुई और कहां व्यय की गई। इसका विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए जनपद स्तरीय समिति के माध्यम से खिलाड़ियों को धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर एसडीएम ऋतु चौधरी, सचिव वॉलीबाल एसोसिएशन अजीत सिंह, सचिव जिला स्वीमिंग एसोसिएशन बीपी सिंह, सचिव जिला फुटबाल आंचल सिंह, एसीएमओ डॉ. पीआर नायर, जिला यवा कल्याण अधिकारी नम्रता कौशल, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती योगेंद्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।