{"_id":"6069f47e8ebc3e8ca45eb1ab","slug":"state-itis-will-have-20-percent-admission-bijnor-news-mrt5330025102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आईटीआई में सीधे होंगे 20 प्रतिशत दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आईटीआई में सीधे होंगे 20 प्रतिशत दाखिले
विज्ञापन

बिजनौर। अब कारखानों में काम करने वाले युवक-युवती नौकरी के साथ अपनी तकनीकी योग्यता भी बढ़ा सकेंगे। शासन से राजकीय आईटीआई में 20 प्रतिशत सीटों पर बिना प्रतियोगी परीक्षा के सीधे दाखिले के लिए निर्धारित करने का निर्देश दिया है। इनमें 10 प्रतिशत सीट उद्योगों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों के लिए होंगी।
राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में आवंटित सीटों पर 20 प्रतिशत दाखिले सीधे होंगे। ये दाखिले इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी ऑफ आईटीआई करेगी। अगस्त 2021 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। उन्होंने बताया कि इनमें 10 प्रतिशत दाखिले उद्योगों में कार्यरत नामित पात्र कर्मचारियों के लिए तथा 10 प्रतिशत अन्य युवक-युवतियों के लिए हैं। अभ्यर्थियों को 500 रुपये प्रति माह की दर से शुल्क जमा करना होगा। दाखिले को विस्तृत जानकारी राजकीय आईटीआई बिजनौर के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार शर्मा से संस्थान में आकर प्राप्त की जा सकती है।