फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   State highway traffic will be diverted

डायवर्ट किया जाएगा स्टेट हाईवे का ट्रैफिक

Thu, 14 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
State highway traffic will be diverted
डायवर्ट किया जाएगा स्टेट हाईवे का ट्रैफिक
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे के ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। नूरपुर से चांदपुर होते हुए वाहनों को निकाला जाना है। दरअसल, चांदपुर में सड़क की मरम्मत के लिए डायवर्जन किया जाना है। हालांकि अभी निर्माण एजेंसी से तालमेल बनाकर डायवर्जन की तारीख तय होना बाकी है।

चांदपुर में स्टेट हाईवे की हालत बेहद खस्ताहाल है। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से पूरी बरसात स्टेट हाईवे तालाब में तब्दील रहा। नतीजा यह हुआ कि चांदपुर में सड़क पूरी से टूट गई। इसमें गहरे गड्ढे हो गए। सड़क टूटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पालिका चांदपुर को जिम्मेदार माना। जिसके चलते दोनों ही महकमों में खूब पत्राचार हुआ। लोक निर्माण विभाग ने पालिका को नोटिस भी जारी कर दिया था। अब पालिका ही इस सड़क की मरम्मत कराएगी। सड़क निर्माण और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए डायवर्जन किए जाने पर विचार हुआ। एएसपी सिटी के मुताबिक सड़क बनाए जाने वाले दिनों में ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाना है। अभी तारीख तय नहीं हुई है। कुछ दिनों के लिए चांदपुर की तरफ आने जाने वाले वाहनों को नूरपुर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed