{"_id":"647ccb7939e679f6e203e5f3","slug":"stadiums-badminton-court-broken-many-players-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-4419-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट टूटा, कई खिलाड़ी हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट टूटा, कई खिलाड़ी हुए चोटिल
Sun, 04 Jun 2023 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में टूटा बैडमिंटन का कोर्ट।
- साल 2020 में हुआ था बैडमिंटन कोर्ट का मरम्मत कार्य
- बरसात में पानी भरा रहने से गल गई कोर्ट की लकड़ी
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने बैडमिंटन कोर्ट को सिंथेटिक बनाया गया था। जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकें। मगर अब यह कोर्ट जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कई खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इसकी शिकायत जिलाक्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह से की गई है।
बैडमिंटन सचिव दीपराज जैन और सवेरा बैडमिंटन क्लब ने बैडमिंटन कोर्ट ठीक करने की मांग उठाई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि बैडमिंटन कोर्ट कमजोर हो गया है। जिसकी वजह से जगह-जगह टूट गया। जिससे बैडमिंटन खेलना मुश्किल हो गया है। खेलते समय खिलाड़ी भी चोटिल हो रहे हैं। बैडमिंटन खलते समय कोर्ट में गिरकर अजय अग्रवाल की हाथ की हड्डी टूट गई। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2020 में बैडमिंटन कोर्ट की मरम्मत कराई गई थी।
बरसात से पहले तक सब ठीक था। जिसके चलते यहां सिंथेटिक कोर्ट बनाई गई थी। मगर बरसात के दिनों में कोर्ट में पानी भर गया। जिससे कोर्ट की लकड़ी गल गई। यही वजह है कि बैडमिंटन कोर्ट जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगा है। अंकित अग्रवाल, अमित राणा, विवेक, पारस अग्रवाल, नवीन, लछु वर्मा, विक्की अरोड़ा, राजेश आदि ने बैडमिंटन कोर्ट ठीक कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
-- -- वर्जन::
बैडमिंटन कोर्ट के क्षतिग्रस्त होने की उन्हें जानकारी है। बरसात में पानी भरने की वजह से कोर्ट की लकड़ी गल गई हैं। जिलाधिकारी के यहां से बैडमिंटन कोर्ट ठीक कराने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही कोर्ट की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।.....जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी