फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stadium-A team became champion in volleyball

नेहरू स्टेडियम में हुआ वॉलीबॉल जिला चैंपियनशिप का अयोजन

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stadium-A team became champion in volleyball
वॉलीबाल में चैंपियन बनी स्टेडियम-ए टीम
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजस और सिटी हॉस्पिटल की तरफ से शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में वॉलीबाल जिला चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया। इसमें स्टेडियम ए विजयी हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह ने किया।

वॉलीबॉल जिला चैंपियनशिप में आठ टीमों ने भाग लिया। पहला सेमीफाइनल स्टेडियम और जे पी एस डी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम टीम ए 21-12, 21- 13 से विजय हुई। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम और तोमर क्लब बिजनौर के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम टीम ए ने 21-25, 23 - 25, 15-8 से विजय प्राप्त की। इसके साथ ही फाइनल मैच स्टेडियम ए और स्टेडियम बी के बीच हुआ। जिसमें स्टेडियम ए ने जीत हासिल की। फाइनल स्कोर 21-17, 26- 28 15-7 रहा। इस मौके पर डॉक्टर पंकज त्यागी, पवन कुमार कृष्णा कॉलेज प्रबंधक, बेसिक शिक्षा अधिकारी जय करण यादव, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह सहित जिला वॉलीबाल संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed