फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   St. Mary Dhampur got Narbada Devi Memorial Chal Vyjayanti

Bijnor News: सेंट मैरी धामपुर को मिली नर्बदा देवी मेमोरियल चल वैजयंती

Tue, 30 Jul 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
St. Mary Dhampur got Narbada Devi Memorial Chal Vyjayanti
नजीबाबाद के आरआर मोरारका में सैंट मैरी धामपुर को वाद-विवाद बैजयंती सौंपते आयोजक। (स्रोत-संस्थान
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित नर्बदा देवी मेमोरियल अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता की चल वैजयंती सेंट मैरी धामपुर ने जीती। विषय के पक्ष में आरआर मोरारका और विपक्ष में सेंट मैरी धामपुर की छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अध्यात्मिक धन भौतिक धन से अधिक महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित नर्बदा देवी मैमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में सारगर्भित विचार रखे। पक्ष में आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश नगर की युक्ती वर्मा विजेता रहीं। निर्णायक मंडल के प्रोफेसर एसके जौहरी मुरादाबाद और प्रोफेसर एसके अग्रवाल बिजनौर ने सेंट मैरी धामपुर की छात्रा स्वर्णा मित्तल को विपक्ष में विजेता घोषित किया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट अभिव्यक्ति के लिए सेंट मैरी धामपुर को चल वैजयंती प्रदान की गई। आरआर मोरारका के सीजीएम एचआरडी सुदर्शन शेखावत ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। स्कूल की हेड मिसट्रेस सरला शेखावत ने आगंतुक टीमों और अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय, संयोजक एनबी जोशी, संचालक विनीत रावत, गौरव तेवतिया, अमित शर्मा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में डीडीपीएस बिजनौर, आरपी स्कूल नजीबाबाद, एलआरएस नगीना, इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल, वालिया ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी पक्ष और विपक्ष में प्रभावी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed