फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SSI made a line appearance

एसएसआई को किया गया लाइनहाजिर

Mon, 08 Mar 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
SSI made a line appearance
एसएसआई को किया गया लाइनहाजिर
विज्ञापन

नहटौर। भाजपा मंडल की शिकायत पर जांच रिपोर्ट में उल्टे उन पर ही आरोप लगाने वाले एसएसआई को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इस मामले को लेकर नहटौर भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक व पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराया था।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन ने कुछ दिन पूर्व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें पुलिस की संलिप्तता पर भी सवाल उठाए गए थे। पुलिस की शिकायत करने पर वह नाराज हो गए थे। शिकायत के जवाब में एसएसआई प्रवींद्र कुमार तोमर ने लगाई रिपोर्ट में कहा था कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन अवैध कारोबारियों से पैसे बंधवाने के लिए शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद भाजपाइयों में रोष फैल गया था। उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार, जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन के मुताबिक उन्होंने लोगों की भलाई के लिए शिकायत की थी। इसी मामले को लेकर एसएसआई प्रवींद्र कुमार तोमर को लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed