फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SSD college scholarship scam case: Court gives relief to the management

एसएसडी कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला प्रकरण : न्यायालय ने प्रबंधन को दी राहत

Sat, 26 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
SSD college scholarship scam case: Court gives relief to the management
एसएसडी कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला प्रकरण : न्यायालय ने प्रबंधन को दी राहत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एसएसडी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में छात्रवृत्ति घोटाला प्रकरण में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने प्रबंधन को राहत दी है। समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति घोटाले में प्रबंधक प्रधानाचार्य व उत्तरदायी के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कॉलेज के प्रबंधक रणवीर सिंह ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर कर छात्रवृत्ति घोटाला संबंधी रिपोर्ट को चुनौती दी थी। न्यायिक अधिकारी सुनीत कुमार और सैयद वैज मियां की पीठ ने प्रबंधक को राहत देते हुए न्यायालय में एंटीसिपेटरी जमानत के लिए प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी है। गौरतलब है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी बिजनौर आनंद कुमार ने एसएसडी कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और उत्तरदायी सदस्यों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित रिपोर्ट दो अगस्त 22 को नजीबाबाद थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

समाज कल्याण मुरादाबाद के उपनिदेशक एके रॉय के निर्देशन में गठित तीन स्तरीय कमेटी ने एसएसडी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन गढ़मालपुर की एक छात्रा द्वारा 1,28,250 रुपये की छात्रवृत्ति संस्थान द्वारा आहरित किए जाने के आरोप तथा संस्थान से संबंधित अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति के संबंध में मामलों की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच उपरांत कॉलेज के प्रबंधक प्रधानाचार्य और उत्तरदायी के खिलाफ घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे पहले कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। कॉलेज के प्रबंधक रणवीर सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रवृत्ति संबंधित किसी प्रकार का गबन कॉलेज द्वारा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed