फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SSC Paper leak scandal: STF reached Bijnor with JE Lalit, inquiry for revealed

पेपर लीक कांड: जेई ललित को लेकर बिजनौर पहुंची STF, डेढ़ घंटे तक पूछताछ, जल्द खुलेंगे बड़े राज

Thu, 01 Sep 2022 09:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Sep 2022 09:54 PM IST
सार

पेपर लीक मामले में STF की टीम गुरुवार को जेई को लेकर बिजनौर पहुंची। यहां जेई से डेढ़ घंटे कर पूछताछ की गई। जल्द ही बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Paper leak scandal: STF reached Bijnor with JE Lalit, inquiry for revealed
जेई को लेकर बिजनौर पहुंची एसटीएफ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ आरोपी सहारनपुर जल संस्थान में तैनात जेई ललित को लेकर धामपुर पहुंची। गुरुवार को टीम ने ललित राज शर्मा के घर पर डेढ़ घंटे तक छानबीन की और नकल सेंटर से संबंधित साक्ष्य जुटाए। एसटीएफ नकल सेंटर पर भी पहुंची और वहां भी छानबीन की। एसटीएफ की एक टीम पिछले तीन दिनों से धामपुर में डेरा डाले हुए है। जल्द ही और भी लोगों को हिरासत में लेने की तैयारी जा रही है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी केंद्रपाल व हाकम सिंह रावत के करीबी धामपुर के मोहल्ला बाड़वान निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को 15 अगस्त को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। गुरुवार को एसटीएफ की टीम ललित राज शर्मा को रिमांड पर लेकर धामपुर पहुंची। सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंची एसटीएफ से चंद मिनट पहले ही ललित की बहन ने उसके बंद पड़े घर का ताला खोला। टीम में शामिल अधिकारी ललित को लेकर घर में पहुंचे और उससे डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान ललित ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि परीक्षा के दौरान उसके घर पर 22 अभ्यर्थी आकर रुके थे। पूछताछ के बाद एसटीएफ ललित को अपने साथ देहरादून ले गई। एसटीएफ की दूसरी टीम पिछले तीन दिनों से प्रिटिंग प्रेस स्वामी के रिश्तेदारों, अन्य आरोपियों व उनके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: नौ महीने कोख में पाला, जन्म देते ही हुआ चोरी, नवजात मिला तो छलके दंपती के आंसू

ललित राज शर्मा को एसटीएफ ने बुधवार शाम बजे रिमांड पर लिया था। रात भर उससे देहरादून सहित अन्य स्थानों पर पूछताछ की गई। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ललित राज शर्मा को कोर्ट ने 24 घंटे के लिए रिमांड पर दिया है। पूरे मामले में एसटीएफ की चार टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही केंद्रपाल को भी रिमांड पर लेने की तैयारी है।

प्रिंटिंग प्रेस मालिक की ससुराल भी धामपुर में
एसटीएफ देहरादून अब तक इस प्रकरण में यूपी, उत्तराखंड के 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लखनऊ की जिस प्रिंटिंग प्रेस में आयोग का पेपर तैयार हुआ, उस प्रिंटिंग प्रेस मालिक की ससुराल भी धामपुर के सुभाष चौक के निकट है। प्रिंटिंग प्रेस मालिक के रिश्तेदार की मुलाकात आरोपी केंद्रपाल से उसके धामपुर निवासी रिश्तेदार के माध्यम से हुई थी। इसी रिश्तेदार के जरिये आयोग का पेपर लीक करने का सौदा भी किया गया था। 

यह भी पढ़ें: खुलासा: PNB बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या करने वाला बहनोई गया जेल, दूसरे हत्यारे ने खुद को गोली से उड़ाया

सूत्रों का कहना है कि केंद्रपाल ने पूछताछ में टीचर्स कॉलोनी स्थित कोठी, नगीना मार्ग पर 12 बीघा का बाग, उत्तरकाशी में रिजार्ट होना स्वीकार किया है। जबकि उसके करोड़ों रुपये स्थानीय लोगों की पार्टनरशिप में लगना सामने आया है। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब ईडी धामपुर आकर सभी संपत्तियों की कुंडली खंगालने से पहले केंद्रपाल को धामपुर लाकर और पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed