फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Squash players rock Greater Noida

स्क्वैश खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा में धमाल मचाया

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Squash players rock Greater Noida
स्क्वैश खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा में धमाल मचाया
विज्ञापन

धामपुर। ग्रेटर नोएडा में 25 व 26 सितंबर को संपन्न हुई जेम्स स्क्वैश चैंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा।
धामपुर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता ने बताया कि 25 व 26 सितंबर 2021 को ग्रेटर नोएडा में आयोजित जूनियर एवं सीनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में धामपुर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स से 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें गर्ल्स अंडर-11 की श्रेणी में धामपुर की फबीहा ने प्रथम स्थान तथा अरोमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉयस अंडर -11 की श्रेणी में धामपुर के आरुष ने प्रथम स्थान और अंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉयस अंडर-13 की श्रेणी में धामपुर के अभिनव ने प्रथम स्थान, राघव ने द्वितीय स्थान और हारिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयस अंडर-15 की श्रेणी में धामपुर के उदय ने प्रथम स्थान तथा आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयस अंडर-17 की श्रेणी में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेंस की श्रेणी भी आर्यन ने प्रथम स्थान तथा सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों के स्क्वैश कोच जमाल साकिब, सौरभ कुमार और फिटनेस कोच पवन रहे। धामपुर शुगर मिल्स के वीपी एमआर. खान, एचआर एडमिन हेड विजय गुप्ता ने प्रतियोगिता से आने पर धामपुर शुगर मिल की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed