{"_id":"5dd82e268ebc3e54a64f5157","slug":"spouses-celebrated-mulayam-singh-s-birthday-bijnor-news-mrt455006473","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन
विज्ञापन
सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के 81 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सपाइयों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और रक्तदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अभी से ही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपाइयों ने कार्यालय पर केक काटकर मनाया। मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किए। पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सदैव ही किसानों, गरीबों, मजलूमों की लड़ाई लड़ी है। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। अध्यक्षता अनिल यादव ने की और संचालन जिला प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने किया। रक्तदान करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के सुपुत्र नवेद राशिद, आमिर सिद्दीकी, नीरज कुमार आदि शामिल रहे। अधिक आयु के कारण मूलचंद चौहान का रक्त नहीं लिया जा सका। विधायक नईमुल हसन, पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, महमूद कुरैशी, राशिद हुसैन, शमशाद अंसारी, अखलाक पप्पू, कमलेश, गजेंद्र देवल, कृपा रानी, जगराम सैनी, मदनलाल, आमिर सिद्दीकी, डा. रहमान, हनी फैसल, सुरेंद्र, सुखवीर ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
वहीं नगीना में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की। सपा विधायक मनोज पारस के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता शेख अंजार, शिव कुमार गोस्वामी, शमशाद रशीद, अभिषेक मिश्रा, एहतेशाम उर्फ राजा, शेख नौशाद, शब्बन कुरैशी, अवशेष पारस, धर्मेंद्र पारस आदि उपस्थित रहे।