फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sports grounds will be built in gram panchayats along the Ganges

गंगा किनारे की ग्रामपंचायतों में बनेंगे खेल मैदान

Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds will be built in gram panchayats along the Ganges
गंगा किनारे की ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा यात्रा गंगा किनारे की ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगी। इन ग्राम पंचायतों में गंगा यात्रा शुरू होने से पहले खेलने के लिए गंगा मैदान बनेंगे। खेलो इंडिया खेलों के अंतर्गत खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। प्रशासन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है।
गंगा की निर्मलता के लिए 27 जनवरी से गंगा यात्रा शुरू होगी। यात्रा के प्रारूप के तहत एक टीम बिजनौर के सबलगढ़ क्षेत्र से चलेगी तो दूसरी टीम बलिया से चलेगी। दोनों टीम का मिलन कानपुर में होगा। यहीं गंगा यात्रा का समापन हो जाएगा। बिजनौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले जिले के गंगा किनारे बसी ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। इन ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों को भी खेल के कई तोहफे मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बादशाहपुर, तैयबपुर काजी तथा जलीलपुर ब्लॉक की बसंतपुर ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर खेल मैदान बनने हैं। ये खेल मैदान मनरेगा से बनेंगे। इन मैदानों का समतलीकरण होगा तथा चारदीवारी की जाएगी। बाकी 18 ग्राम पंचायत में खेल मैदान के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है। इनमें गंगा किनारे अस्थाई गंगा मैदान खेल के लिए बनेंगे। ग्राम पंचायतों से कहा गया है कि यदि प्राथमिक या जूनियर हाई स्कूल में खेल मैदान के लिए जगह है तो, सूचित किया जाए। बताया कि हर ग्राम पंचायत में खेल गोष्ठी होंगी। इनमें खेल विशेषज्ञ विभिन्न खेलों के भी टिप्स देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed