फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sports ground will be constructed in 57 gram sabhas

57 ग्राम सभाओं में होगा खेल मैदान का निर्माण

Thu, 10 Nov 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sports ground will be constructed in 57 gram sabhas
57 ग्राम सभाओं में होगा खेल मैदान का निर्माण
विज्ञापन

धामपुर। तहसील क्षेत्र के ब्लॉक धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़ और नहटौर विकास क्षेत्र की 57 पंचायतों में बच्चों के खेलने के लिए मैदान को आरक्षित कर दिया गया है। करीब 12.085 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेलों के मैदान का निर्माण होगा। विभाग की ओर से जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। धामपुर ब्लॉक क्षेत्र की 97 पंचायतों में से 45 ग्राम सभाओं में खेल के मैदानों का निर्माण होगा।

धामपुर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु राजपूत ने बताया कि सरकार की ओर से गांव के युवाओं और बच्चों में खेलों के प्रति रुझान लाने के लिए पंचायतों में खेलों का मैदान तैयार कराया जा रहा है। धामपुर विकास क्षेत्र में 97 ग्राम सभाएं हैं। इनमें से अब तक 45 ग्राम सभाओं में खेल मैदान के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। नहटौर और धॉमपुर ब्लाकों में अब तक 57 पंचायतों में जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। खेलों का सामान संबंधित ग्राम सभाओं की ओर से क्रय किया जाएगा। ऐसा होने से गांवों के बच्चों को खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास करने के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। क्षेत्रीय युवा क्रीड़ा अधिकारी की ओर से गांवों में बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed