फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Speed ??up revenue recovery and stop electricity theft

राजस्व वसूली व बिजली चोरी रोकने में तेजी लाएं । एमडी

Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Speed ??up revenue recovery and stop electricity theft
राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने में तेजी लाएं
विज्ञापन

बिजनौर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जनपद के बिजली अफसरों को बेहतर आपूर्ति, राजस्व वसूली, बिजली चोरी रोकने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि जिले में जितनी बिजली खपत हो रही है, उतनी ही राजस्व वसूली की जाएं। इसके लिए सभी अधिकारी अपने कार्य में और तेजी लाएं। उपभोक्ताओं की समस्या का त्वरित समाधान किया जाएं।

एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शुक्रवार देर शाम तहसील भवन के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। एमडी ने बिजनौर एवं धामपुर सर्किल सभी डिवीजनों के अफसरों के साथ राजस्व वसूली, बिजली चोरी रोकने, लाइन लॉस, बिलिंग व्यवस्था की बारी से समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने पाया कि बिजली खपत के सापेक्ष बिजली बिल वसूली कम है। उक्त कार्य में धीमी गति होने पर नाराजगी व्यक्त की। मेरठ के एमडी ने सभी अवर अभियंताओं, एसडीओ, अधिशासी अधिकारियों व अधीक्षण अभियंता को राजस्व वसूली करने, बिलिंग व्यवस्था में और सुधार लाने, लाइन लॉस कम करने, बिजली आपूर्ति को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही चेकिंग अभियान चलाकर बिजली रोककर लॉइन लॉस कम करने तथा एमओयू योजना का लक्ष्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समय से समाधान किया जाए। बैठक में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उप खंड अधिकारी और अवर अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed